Surya Shani Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को नौ ग्रहों का राजा और शनिदेव को न्यायाधीश माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यदेव शनिदेव के पिता हैं, लेकिन पिता-पुत्र का संबंध होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के शत्रु ग्रह हैं। इसलिए जब भी सूर्य और शनि आमने सामने आते हैं तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ता है। फिलहाल साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 की शुरुआत में सूर्य-शनि नजदीक आएंगे और ऐसे में सूर्य ग्रह की शनि देव के साथ युति बनेगी। बता दें कि इन दोनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में बनेगी। यूं तो इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन ये 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान जमकर लाभ मिल सकता है। इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपकी आय तेजी से बढ़ेगी। आमदनी का नया जरिया मिल सकता है। अगर आपने कहीं पैसा लगाया है, तो उससे अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय बेहद फायदेमंद होगा। शेयर बाजार, लॉटरी या सट्टा से भी आपको फायदा हो सकता है। कारोबारियों को अच्छी डील मिल सकती है। इस राशि के जातक पर शनिदेव की कृपा बरसेगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
वृष राशि वाले जातकों के लिए भी शनि और सूर्य का संयोग शुभ साबित हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो आपकी सैलरी बढ़ सकती है। इसके साथ ही प्रमोशन के भी पूरे चांस हैं। कार्यस्थल पर आपके बॉस और सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरीखोज रहे लोगों को इस समय अच्छी नौकरी मिल सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि वाले जातकों के लिए भी साल 2025 लकी साबित होने वाला है। नए साल में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बिजनेस के लिए की गई यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की सराहना की जाएगी। सेहत के लिहाज से भी साल 2025 अच्छा रहेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।