Surya Shani Ashubh Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शनि एक दूसरे से शत्रु का भाव रखते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति या फिर एक-दूसरे पर दृष्टि पड़ने मात्र से हर राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर सूर्य अपनी स्वराशि सिंह राशि में विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रह आमने-सामने पड़ रहे हैं। जिसके कारण अशुभ योगों का निर्माण हो रहा है। लेकिन 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि-सूर्य की दृष्टि एक-दूसरे पर नहीं पड़ेगी, जिससे अशुभ संयोग समाप्त हो जाएगा। अशुभ संयोग समाप्त होने से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं शनि -सूर्य का अशुभ संयोग समाप्त होने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

सूर्य-शनि का अशुभ योग इन राशि के जातकों के ऊपर से भी हट जाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है। जीवन में अपने लक्ष्य को पाने का कोई न कोई रास्ता खुल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।  परिवार का साथ अच्छा समय बीतेगा। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

मिथुन राशि(Mithun Zodiac)

अशुभ संयोग हटने से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सकते हैं।  स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा बितेगा। इसके साथ ही उसके साथ किसी यादगार यात्रा पर जा सकते हैं। ,समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम की तारीफ होगी। कानूनी मामलों में भी आपको लाभ मिलने के पूरे आसार है।

तुला राशि(Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों को भी लाभ मिलने के आसार है। लंबे समय से रुका हुआ सपना आपका पूरा हो सकता है। संपत्ति, वाहन या फिर कोई घर खरीदने का प्लान पूरा हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलने से निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बिजनेस में भी अर सफलता के साथ अधिक मुनाफा हो सकता है। भाग्य का साथ होने के साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और अटके हुए काम पूरे होंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।