Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 12 राशियों पर असर दिखता है। पिता, आत्मा के कारक सूर्य इस समय कर्क राशि में विराजमान है और 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 23 अगस्त को शनि के साथ संयोग करके षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस षडाष्टक योग को खतरनाक योगों में से एक माना जाता है। इस अवस्था में शनि की टेढ़ी नजर सूर्य पर होंगी, जिससे कुछ राशि के जातकों को नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि-सूर्य का षडाष्टक योग किन राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 अगस्त को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर सूर्य-शनि एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिसे षडाष्टक योग का निर्माण होगा। जब दो ग्रह एक-दूसरे के अष्टम और छठे भाव में होते हैं या फिर एक-दूसरे ग्रह से 150 डिग्री का संयोग होता है, तो षडाष्टक योग का निर्माण होता है। इस समय शनि मीन राशि वक्री अवस्था में विराजमान है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
शनि-सूर्य का षडाष्टक योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा नहीं रहने वाला है। इस राशि के जातकों को किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और दोस्तों का सहयोग कम मिल सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है। शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में बेकार के जोखिम उठाने से बचें। इससे आपको अधिक नुकसान हो सकता है। किसी भी काम को बिना सोचे समझे न करें।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि- सूर्य का षडाष्टक योग प्रतिकुल परिणाम नहीं देने वाला है। इस राशि के जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को हर एक काम में किसी न किसी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में भी कठिनाई आ सकती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है । भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें बल्कि मेहनत करेंगे, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। मित्रों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। इसके अलावा लव लाइफ और दांपत्य जीवन में भी कुछ परेशानियां आ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का षडाष्टक योग थोड़ी सी परेशानियां लेकर आ सकता है। यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों या फिर घर-परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए थोड़ा धैर्य और शांत रहने की कोशिश करें, तो बेहतर होगा। आप अपने कामों में ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। दोस्तों का सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है। इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें। बिना मांगे किसी को राय देने से बचें। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे आपको ज्यादा लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
अगस्त माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बजलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।