Navpancham Rajyog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य को पिता, आत्मा का कारक माना जाता है, जो हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस समय सूर्य कर्क राशि में विराजमान है। वहीं, नवंबर माह में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे वह शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सूर्य-शनि पिता-पुत्र होने के बाद भी एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। नवपंचम राजयोग बनने के दौरान शनि वक्री अवस्था में होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….

12 महीने बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, बुद्धि के दाता बुध करेंगे सूर्य के घर में प्रवेश, हर काम में होंगे सफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। ऐसे में सूर्य और शनि एक दूसरे से नौवें व पांचवें स्थान पर विराजमान रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।

10 अगस्त से इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, मंगल-यम बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, आकस्मिक धन लाभ के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि-सूर्य का नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। इस राशि में शनि की साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। शनि वक्री अवस्था में विराजमान है,जिससे इस राशि में नकारात्मक प्रभाव काफी कम हो सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। कई क्षेत्रों में आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप बुद्धिमत्ता के बल पर कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को भी काफी मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। तेजी से बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मानसिक और शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकती है।

Capricorn Horoscope 2025: मकर राशि को मिली शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, जानें व्यापार,नौकरी और आर्थिक स्थिति के हिसाब से कैसे बीतेंगे अगले 5 माह

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों का अच्छा वक्त शुरू हो सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको सफलता हासिल हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही कुछ समस्याएं समाप्त हो सकती है। उनकी तरक्की होगी। इसके साथ ही आपकी आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में भी काफी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी हो सकती है। भविष्य के धन संचय करने में कामयाब हो सकते हैं।

अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।