Sun Shani and Shukra Grah Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार 7 मार्च को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। जहां पहले से शनि और सूर्य देव विराजमान हैं। ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, शुक्र और सूर्य देव का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान आपको करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पार्टनरशिप में बिजनस का आरंभ करने वाले लोगों के लिए यह अच्‍छा समय है। आपके धन में इजाफा होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

त्रिग्रही योग के बनने से वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी जो लोग करते हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप नया वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं। वहीं आपके जो रुके हुए कार्य थे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं आपके परिवार में सुख शांति स्‍थापित होगी और आपकी धन के निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024