Surya Rashi Parivartan November 2022: इस साल का आखिरी दो महीना ग्रह नक्षत्रों के लिए बहुत की महत्वपूर्ण है। नवंबर और दिसंबर में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई योग और संयोग भी बन रहे हैं।
सूर्य देव आज यानि की 16 नवंबर से राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में जाएंगे। सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और एक माह तक इसी राशि में ही रहेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। आज सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिस कारण आज के दिन वृश्चिक संक्रांति भी पड़ रही है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करना बहुत की शुभ और लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं कि अगले एक माह तक किन-किन राशियों के लोगों पर सूर्य देव की कृपा रहेगी और उन्हें सफलता मिल सकती हैं।
मिथुन राशि
आज से अगले एक माह तक इन राशियों के लोगों पर सूर्य देव की कृपा रहेगी। छात्र जातकों के साथ सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, उन्हें कार्यक्षेत्र में कई लाभ मिल सकते हैं।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के आज से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। सूर्य देव जातकों की कुंडली के पांचवें भाव में गोचर करेंगे। आर्थिक रूप से सूर्य देव की कृपा से धन आदि कई लाभ हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज से अगले एक माह तक यानि की 16 दिसंबर तक सूर्य देव इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद शुभ हो सकता है। आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यवसाय में भी लाभ हो सकते हैं। आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। इस अवधि में आपसी सेहत भी अच्छी रहेगी।
वृश्चिक संक्रांति पर इन उपायों से खत्म हो सकती हैं आर्थिक परेशानियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक संक्रांति पर सूर्य देव की विधि-विधान से पूरा करनी चाहिए। सूर्य देव को सुबह अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस दिन सूर्य चालीसा का पाठ करने से आर्थिक परेशानियों खत्म हो जाती हैं। साथ ही सूर्य देव की कृपा से घर में सुख-समृद्धि भी आती हैं।