Surya Rashi Parivartan (Sun Transit) November 2021: ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक हो तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी और राजनीति में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यदि सूर्य की स्थिति कमजोर है तो इससे मान-सम्मान में कमी, पिता से मतभेद रहता है। सूर्य ग्रह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे है जो 16 दिसंबर तक इस राशि में विराजमान रहेगा। उसके बाद धनु राशि में गोचर करेगा। जानिए सूर्य के गोचर का किन 4 राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है।
वृषभ: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नये काम की शुरुआत के समय अनुकूल है। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार रहेंगे।
मिथुन: इस दौरान सरकारी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के जबरदस्त आसार रहेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय शुभ है। मेहनत का आपको उचित फल मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। कोई सुख समाचार सुनने को मिल सकता है। (यह भी पढ़ें- जब शनि बदलेंगे राशि तो ये 8 राशियां आ जाएंगी शनि की चपेट में, देखें कहीं आप भी तो नहीं इसमें शामिल)
सिंह: इस राशि वालों को सूर्य के गोचर के दौरान लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। धन-दौलत में बढ़ोतरी के आसार हैं। व्यापारी लोगों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार रहेंगे। रूका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कन्या: ये गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। छात्रों को इस अवधि में सफलता प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपको अपने साथियों का साथ मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
मकर: आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यह अवधि आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कुल मिलाकर ये अवधि आपके लिए अच्छी दिखाई दे रही है।