Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य की स्थिति में जरा सा बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें पूरा राशि चक्र करने में करीब एक साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि सूर्य इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान है। इसके बाद वह धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। साल के अंत में गुरु की राशि में जानें से नए साल में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ग्रहों के राजा सूर्य के धनु राशि में आने से किन राशियों को मिल सकता है खूब लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 14 जनवरी 2025 तक रहने वाले हैं। सूर्य के गुरु की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को व्यापार, करियर, आर्थिक स्थिति आदि में खूब लाभ मिलने वाला है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में सूर्य गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी नए साल में खूब लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का प्रभाव होगा। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के स्वामी होते हुए सूर्य पांचवे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आप आत्म मंथन कर सकते है। इससे आप अपने अंदर कई बदलाव देख सकते हैं। माता-पिता और गुरुओं का पूरा साथ मिल सकता है। आपके द्वारा किसी काम में की गई मेहनत का फल आपको मिल सकता है। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकता है। व्यापार में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। आप अपनों या फिर दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छा संबंध स्थापित हो सकते हैं। पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
21 नवंबर को गुरु पुष्य के साथ कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को बंपर लाभ मिलेगा। यहां जानें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।