वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों पर शुभ दृष्टि डालते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 16 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि के निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनि पर सूर्य देव की दृष्टि पड़ रही है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि पर सूर्य की दृष्टि लाभकारी साबित हो सकती है। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर सभी कामों में सफलता मिलने लगेगी। आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। वहीं इस समय  आपका पारिवारिक जीवन में खुशियां और शांति दोनों मिलेंगी। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि पर सूर्य देव की दृष्टि आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इसलिए इस दौरान काम- कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं अगर आप पर कोई कर्जा है तो वो आप इस दौरान निपटा सकते हैं। साथ ही आप अपने आत्मविश्वास के बल पर काफी कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत की खूब सराहना मिलेगी। वहीं इस समय आर्थिक स्थिति के लिहाज से देखें तो आपको इस दौरान अच्छी मात्रा में धन लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि पर सूर्य देव की दृष्टि का पड़ना लाभप्रद साबित हो सकता है। इसलिए इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न और संतुष्ट रहने वाला है। आप अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। साथ ही आपको निवेश से लाभ का योग बनेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024