Surya Gochar June 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। साथ ही ये राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का संबंध पिता, प्रशासनिक पद और समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से होता है। इसलिए सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: आपकी राशि से सूर्य देव दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति के योग बनेगे। साथ ही अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो वो इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय आपको नई नौकरी का भी प्रस्ताव आ सकता है और कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।वहीं अगर आपका बिजनेस सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह से जुड़ा है, तो आपको इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है। नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आप लोग एक ओपल धारण कर सकते हैं। जो आपका अच्छा धनलाभ हो सकता है।

सिंह राशि: आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है।इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में आकस्मिक धनलाभ के भी योग है। आपको बता दें कि यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और ऐसा करना इस दौरान आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। वहीं जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग और रियल स्टेट से संबंधित बिजनेस करते हैं। उनके लिए यह समय शुभ फलदायी रहेगा। साथ ही इस समय आपके नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जो आपको भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। साथ ही सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य देव हैं, इसलिए आप लोगों को सूर्य देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ हो सकता है।

कन्या राशि: आप लोगों की राशि से सूर्य देव का गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का स्थान कहते हैं। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफऱ आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का आपको सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही समाज में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको कोई पुरुस्कार मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख भी प्राप्त हो सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।