Surya Rashi Parivartan July 2021: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य कर्क राशि में गोचर करता है तब कर्क संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य ग्रह 16 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जायेगा और 17 अगस्त तक इसी राशि में विराजमान रहेगा। सूर्य का राशि गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ तो कुछ के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलता है।
इन राशि वालों के बढ़ सकते हैं कष्ट:
मेष राशि- सूर्य का राशि गोचर आपके जीवन की परेशानियां बढ़ा सकता है। ऑफिस में आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। दुश्मनों से सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। पिता से संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं।
सिंह राशि- इस दौरान आपकी वाणी में कटुता आने की संभावना है। आपको कोई भी काम बेहद ही सोच समझकर करना होगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। किसी करीबी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है।
कुंभ राशि- पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए सतर्क रहें। किसी भी काम में देरी करने से आपको नुकसान हो सकता है।
इन राशियों के लिए शुभ समय:
वृषभ: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहेगा। नौकरी में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। यात्रा से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा।
मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। साझेदारी के काम में अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। (यह भी पढ़ें- विदुर नीति: ये 6 बुरी आदतें किसी भी व्यक्ति का जीवन कर देती हैं नष्ट, इनका तुरंत कर दें त्याग)
कन्या: ये गोचर आपके लिए काफी लाभप्रद साबित होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। निवेश से उचित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नये काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा रहने की उम्मीद है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
तुला: आपके भाग्य में वृद्धि होगी। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मकान या वाहन की खरीदारी के लिए भी समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।