Surya Rahu Yuti 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में उन्हें एक राशि चक्र करने में पूरे 12 माह का वक्त लग जाता है। साल 2025 की बात करें, तो सूर्य की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होगी। ऐसे ही सूर्य की मार्च माह में राहु के साथ युति हो रही है। सूर्य और राहु की युति होने से कई राशियों के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान, नेतृत्व, प्रतिष्ठा, प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। इसके अलावा छाया ग्रह राहु को हेर फेर, तंत्र अवैध कारोबार, जुआ आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में मीन राशि में राहु और सूर्य की युति होने से नए साल में इन तीन राशियों के जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। जानें इन राशियों के बारे में….

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में राहु मई तक मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे। वहीं सूर्यदेव 14 मार्च को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में इन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और राहु की युति होना अनुकूल साबित नहीं हो सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरीके की मुश्किलें पैदा हो सकती है। मार्च में सूर्य के मीन राशि में आने से इस राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आप बचत कर पाने में असफल रहेंगे। पैसों की तंगी के कारण कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। इसके अलावा आप अपने काम में फोकस नहीं कर पाएं। ऐसे में बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के साथ भी किसी न किसी बात पर अनबन हो सकती है। रिश्तों में तनाव बना रहेगा। ऐसे में कोशिश करेंगे कि बेकार में गुस्सा न करें। इससे बात और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। छोटे से छोटे काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। पूरे एक माह संभल कर रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-राहु की युति कई परेशानियां बढ़ सकती है। इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ऐसी चीजों या कामों से दूरी बनाकर रखें, जिससे आपको तनाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप खुद को थोड़ा मजबूत रखने की कोशिश करें। मान-सम्मान में कमी देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का निर्माण लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

तुला राशि (Tula Zodiac)

सूर्य-राहु की युति तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित नहीं हो सकती है। इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में काफी नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बेकार में दूसरे के मामलों में बोलने से बचें। इससे आपके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से बिल्कुल भी पंगा न लें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। पेट या फिर पीठ के निचले हिस्से में कोई न कोई समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। घर, वाहन या फिर किसी अन्य कारण से बैंक से लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसमें कोई न कोई रुकावट आ सकती है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी संभलकर रहने की जरूरत है।

नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।