Sun Planet Transit In Tula: वैदिक पंचांग अनुसार सूर्य देव करीब 12 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं। साथ ही आपको बता दें कि सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। साथ ही तुला इनकी नीच राशि मानी जाती है। आपको बता दें कि सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में संचरण करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा होने वाली है। साथ ही इनको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है । आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंंगे। वहीं आपके द्वारा लिए गए त्वरित फैसले और किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। साथ ही इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थित में सुधार आएगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं जो लोग अपने बिजनस में निवेश करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी यह वक्त अनुकूल है। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए थे, वो बनेंगे। वहीं वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान बिजनस में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। साथ ही इस समय आपको सरकार का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।