Sun Planet Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव की चाल में परिवर्तन होने जा रही है। सूर्य देव नवरात्रि बाद मतलब 17 अक्टूबर के बाद तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें यहां सूर्य देव नीच हो जाते हैं। मतलब कुछ बुरा फल प्रदान करते हैं। लेकिन कुछ राशियों के लिए सूर्य देव शुभ फल भी प्रदान करेंगे। इन राशियों की इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यापार में प्रगति आएगी। आप करियर में इस दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कामयाब रहेंगे। इस महीने नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा लाभ मिलेगा। वहीं इस दौरान आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको इस दौरान बड़ी उपबल्धियां मिलने वाली हैं। जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। आपके पिछले काफी समय से जितने भी अधूरे पड़े हुए थे वह सभी पूरे हो सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगोंं के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संंबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं बात करें आपकी लव लाइफ की तो आपको दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताएंगे। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओें की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024