sun planet transit in scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही वह एक राशि में लगभग 1 साल बाद संचऱण करते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव 16 नवंबर यानी कि आज वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं इस दौरान आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य देव का गोचर कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्टूडेंट जातकों को रचनात्मक (क्रिएटिव) कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप छात्र हैं तो इस समय किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। बॉस और अधिकाई आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही पिता का सहयोग प्राप्त होगा।