Surya Transit In Mithun 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी मित्र और शत्रु राशि में संचऱण करते हैं, जिसका प्रभाव जीवन के साथ देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य अभी वृष राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 15 जून की रात को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मतलब वह अपने मित्र बुध की राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को मान- सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से कर्म स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सरकारी कार्यों में लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों को इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से जुड़ी तरक्की की खबर मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस समय आपको कोई अवार्ड मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंंगे।