Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 30 सितंबर को सूर्य देव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं औऱ वह अभी इसी नक्षत्र में स्थित हैं। ऐसे में सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपने जीवन में जो लक्ष्‍य तय कर रखे हैं वे पूरे होंगे। आपको नए और बेहतरीन प्रॉजेक्‍ट प्राप्‍त होंगे और यह वक्‍त आपके जीवन में सकारात्‍मकता को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय में इजाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपके लिए आय के नए स्रोत बढ़ने वाले हैं और नौकरी में आपको तरक्‍की के योग मिल रहे हैं। आप धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। वहीं आप बौद्धिक क्षमता बढ़ने से आप आगे बढ़ेंगे। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपको अपने व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वहीं  कारोबार में कमाई अच्‍छी होने से आपका मुनाफा अच्‍छा होगा और लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ने से आप तरक्‍की हासिल करेंगे। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेगी। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024