Sun, Moon And Jupiter Conjunction In Mithun: ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पति का कारक माना जाता है। वहीं गुरु बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि, पैसा और सुख का कारक माना जाता है। वहीं चंद्र को मन का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 27 को में ग्रहों के राजा सूर्य, चंद्र और गुरु बृहस्पति का संयोग मिथुन राशि में बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस राशियों की इनकम में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि चलने जा रहे हैं सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य, चंद्र और गुरु बृहस्पति का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह युति आपकी राशि से कम्युनिकेशन और धन  स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आय के नए स्रोत बनेंगे, मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपका सम्मान होगा। अगर आप पढ़ाई या लेखन से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य, चंद्र और गुरु ग्रह का संयोग सुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द ही अच्छा अवसर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए समय बेहद समृद्धशाली रहने वाला है। आपको कामकाज में अब मुनाफा मिलना शुरू होगा। साथ ही आपको लाभ के एक नहीं कई अवसर मिलेंगे। साथ ही पिता के साथ संबंध मतबूत होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

चंद्र, सूर्य और गुरु बृहस्पति का संयोग सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। शनि की ढैय्या रहने के बाद भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आपके लंबे समय से अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उससे लाभ कमाने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025