Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय-समय पर शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 7 फरवरी को सूर्य और मंगल की युति से षडाष्टक योग बनने जा रहा है। दरअसल 7 फरवरी को मंगल और सूर्य एक दूसरे से आठवें और छठे स्थान पर स्थित होंगे। यानी लगभग 150 डिग्री का अंतर होगा। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। वहीं इस समय जो लोग अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें नई डील और बड़े क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। इस दौरान अचानक से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लंबे समय में बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
षडाष्टक योग का बनना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। यदि आप नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो यह उचित समय होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही इस समय घर या वाहन खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और सेहत में सुधार होगा। वहीं इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।