Navpancham Rajyog 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य इस समय कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ी रहती हैं। ऐसे ही सूर्य और मंगल जल्द ही नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। बता दें 8 मार्च को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर सूर्य और मंगल एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा, लेकिन इन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए साबित होगा लकी…

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के लग्न भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी लंबे समय से अटकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य-मंगल का नवपंचम राजयोग लकी साबित हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन बेकार के खर्च से थोड़ा बचकर रहें, तो बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी लंबे समय से अटकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। मंगल आपको धन कमाने का अच्छा खासा मौका दे सकते हैं। आपको पुराने निवेशों से मोटा मुनाफा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही आय में बढ़ोतरी होने के पूरी उम्मीद है।पैसों की बचत करने में कामयाब होंगे। इसके साथ ही वेतन में भी वृद्धि हो सकती है।

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक