Sun Mars Conjunction In Capricorn 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय ग्रहों के सेनापति मंगल और ग्रहों के राजा सूर्य दोनों की धनु राशि में विराजमान है। ऐसे में ये मंगलकारी युति हर राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। वहीं 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही मंगल 5 फरवरी 2024 को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे शनि की राशि में दोबारा ये मंगलकारी युति हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की राशि में सूर्य और मंगल की युति होने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य और मंगल की युति से किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा अच्छा असर…
मेष राशि
मंगल और सूर्य की युति दशम भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। यह युति इस राशि के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। हर क्षेत्र में सफलता के सात अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी। करियर की बात करें, मकर राशि में दोनों ग्रहों की युति से मेष राशि के जातक सफलता के शिखर में पहुंचेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके कार्य का फल अब मिलेगा। ऐसे में उन्हें पुरस्कार या फिर पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अगर विदेश में बिजनेस है, तो उसमें भी कई गुना अधिक प्रॉफिट हो सकता है। इसके साथ ही की उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। रिश्ते की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
वृषभ राशि
मंगल और सूर्य की युति इस राशि के भाग्य भाव को बनाने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नवम भाव में मंगल होने से अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा जाने से भी लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही सूर्य मान-सम्मान की वृद्धि कराने के साथ विदेश में नौकरी की चाह रखने वालों को सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिल सकता है। निवेश करने से भी लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय भी सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि
सूर्य इस राशि के प्रथम और मंगल चतुर्थ और नवम भाव का स्वामी है। मकर राशि में प्रवेश करके मंगल सूर्य की युति पंचम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा सा भी काम करने से अधिक सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो अपने प्रयासों के कारण पदोन्नति और प्रोत्साहन मिलने वाला है। वरिष्ठों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में भी कामयाबी आपको मिलने वाली है। इसके साथ ही कोई डील साइन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल स्थापित होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।