Surya Mangal pratiyuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य़ को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। ऐसे में उसकी स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के सेनापति मंगल भी काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। दोनों ही ग्रह की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 जनवरी को सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर सूर्य और मंगल एक दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे, जिससे दोनों की प्रति युति योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य और मंगल से बना प्रतियुति योग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए प्रतियुति योग खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को अचानक से पैतृक संपत्ति मिल सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नए अवसर मिल सकते है। इससे आप काफी संतुष्ट नजर आ सकते हैं। इसके अलावा काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार में भी काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सफल हो सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-मंगल का बना प्रतियुति योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों में भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आप किसी शुभ या फिर मांगलिक कामों में भाग ले सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको अपार सफलता के साथ-साथ मुनाफा हो सकता है। बिजनेस में आपके द्वारा बनाई नीतियां कारगर साबित हो सकती है। इससे आपको आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ बिजनेस तेजी से आगे बढ़ेगा। आपकी पैसा कमाने की क्षमता मज़बूत होगी। इसके साथ ही बचत भी कर सकेंगे। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य और मंगल खुशियां लेकर आने वाले हैं। इस राशि के जातकों को सूर्यदेव की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में तेजी से प्रगति हो सकती है। इसके साथ ही अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ समय खुद के लिए या फिर परिवार के लिए निकालने में सफल होंगे। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही सोच-समझकर पैसा खर्च करें, तो आय में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रिश्तों की बात करें, तो खुशियों से भरा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में शनि और बुध की युति होने वाली है, जिससे इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।