Surya Mahadasha Effect: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नवग्रहों की दशाएं हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती हैं। लेकिन व्यक्ति को दशा में शुभ फल प्राप्त होगा या अशुभ, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि व्यक्ति की कुंडली में वह ग्रह किस स्थिति में स्थित है। मतलब अगर वह ग्रह शुभ मतलब उच्च का स्थित है तो उसकी महादशा में व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। वहीं अगर वह ग्रह निगेटिव स्थित है तो व्यक्ति को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।
यहां हम बात करने जा रहे हैं सरकारी नौकरी और मान- सम्मान के कारक सूर्य देव के बारे में, जिनकी महादशा व्यक्ति के ऊपर 6 साल तक चलती है। आपको बता दें कि सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च पद तथा समाज में मान-सम्मान के कारक माने जाते हैं। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्य देव पिता के भी कारक माने जाते हैं। साथ ही सूर्य देव का सिंह राशि पर आधिपत्य है। वहीं सूर्य देव मेष राशि के उच्च के होते हैं। वहीं तुला राशि पर नीच के माने जाते हैं।
सूर्य ग्रह की महादशा का जीवन में प्रभाव
कुंडली में सूर्य देव शुभ विराजमान हों तब
सूर्य ग्रह अगर जन्मपत्री में शुभ विराजमान हों तो व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं। साथ ही उस व्यक्ति का आत्मविश्वास हाई रहता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह मेष राशि में उच्च के होते हैं। साथ ही यह अपनी मित्र राशियों में सकारात्मक फल प्रदान करते हैं। वहीं इस अवधि में व्यक्ति के अटके हुए काम बनते हैं। साथ ही व्यक्ति के पिता के साथ संबंध अच्छे रहते हैं और वह सरकारी नौकरी को प्राप्त करता है। सरकारी काम आसानी से बन जाते हैं। वहीं व्यक्ति के बॉस और पिता के साथ संबंध अच्छे रहते हैं।
सूर्य देव कुंडली में निगेटिव विराजमान हों
सूर्य देव अगर किसी व्यक्ति की जन्मपत्री में निगेटेव स्थित हो तो व्यक्ति के घंमडी होते हैं । साथ ही व्यक्ति के पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते हैं। छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई- झगड़े रहते हैं। वहीं यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य देव किसी ग्रह से पीड़ित हो तो उस व्यक्ति को हृदय और आंख से संबंधित रोग हो सकते हैं। जबकि गुरु से पीड़ित होने पर जातक को उच्च ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, वहीं व्यक्ति मोटापे से ग्रसित होता है। साथ ही सूर्य अगर कुंडली में निगिटेव हो तो नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बॉस के साथ संबंध खराब रहते हैं।