Surya Ketu Yuti In Kanya 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और उनके राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके वह और अधिक बलशाली हो जाते हैं। ऐसे ही 16 सितंबर को सूर्य की युति केतु के साथ हो रही है, जिससे कई राशियों की किस्मत के ताले खुल सकते हैं। छाया ग्रह के साथ ग्रहों के राजा सूर्य की युति से इन 3 राशियों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं सूर्य और केतु की युति से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 सितंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले ही छाया ग्रह केतु विराजमान है। ये युति 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
चंद्र राशि के अनुसार, केतु और सूर्य की युति छठे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को फलदायी साबित हो सकती है। लंबे समय से की जा रही मेहनत में अब सफलता हासिल हो सकती है। करियर भी शानदार रहने वाला है। आपके आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिलेगा। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। ऐसे में आप काफी संतुष्ट हो सकते हैं। साहस में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप दृढ़ निश्चयी बनेंगे। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। कई बार कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है लेकिन आप बिना विचलित हुए इन्हें आसानी से पार कर लेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के पांचवें भाव में केतु और सूर्य की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता के साथ आपके सपने पूरे होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही जो जातक उच्च शिक्षा का सपना संजोये हुए है, तो उन्हें भी लाभ मिल सकता है। विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है। स्कॉलरशिप में आप आसानी से आप अपनी पढ़ाई सुचारू रूप ले कर सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्दि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के दसवें भाव में सूर्य और केतु की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि को जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आपका सारा ध्यान अपने करियर पर होगा। ऐसे में आपको अपार सफलता के साथ नए अवसरों की तलाश पूरी हो सकती है। आपके अच्छे बदलाव से से दोस्त और परिवार वाले खुश हो सकते हैं। करियर में एक नई दिशा मिलेगी। आप नई चीजें सीखेंगे। ऐसे में आने वाले समय में आप अपनी रुचि के हिसाब से ही अपना करियर चुन सकते हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप परिवार या फिर दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा परजा सकते हैं। आप तनावमुक्त रहेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।