Surya Ketu Yuti 2024 In Kanya: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और उनकी राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। सूर्यदेव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही सूर्य सितंबर माह में कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। बता दें कि ये युति करीब 18 साल बाद हो रही है, क्योंकि केतु को पूरा राशि चक्र करने में 18 साल का वक्त लग जाता है। सूर्य और केतु की युति होना कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां है जिन्हें कन्या राशि में सूर्य और केतु की युति से अधिक लाभ मिलने वाला है..

द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर राशि परिवर्तन कर लेंगे। ऐसे में सूर्य और केतु की युति पूरे एक माह रहने वाली है। जहां सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है, तो वहीं केतु को अध्यात्म, मोक्ष, संतुष्टि का कारक माना जाता है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सूर्य और केतु की युति इसी राशि में होने वाली है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपका मन अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। ऐसे में आप कई धार्मिक कार्यक्रमों औरर तीर्थ यात्राओं पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या फिर कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। लेकिन आप मन से बिल्कुल भी संतुष्ट नजर नहीं आएंगे। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छा सय बीतने वाला है। लंबे समय से आपकी रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में सूर्य और केतु की युति नौवें भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका भी झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल में जा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में सूर्य बारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी सूर्यदेव की विशेष कृपा होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। धन कमाने के नए जरिए खुलेंगे। इसके साथ ही आप कुछ नया सीख सकते हैं। इसे आप आने वाले समय में अपने करियर से भी जोड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य या फिर इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही आय के स्त्रोत खुलेंगे। भविष्य के लिए भी आप अच्छा धन संचित कर पाने में सफल होंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024