Surya Ketu Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव सितंबर में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही मायावी ग्रह केतु विराजमान हैं। आपको बता दें कि सूर्य अधिकार, ऊर्जा और आत्मा का कारक ग्रह है। जबकि केतु मोक्ष और संतुष्टि का कारक ग्रह है। ऐसे में सूर्य और केतु की युति होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य और केतु की युति सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप इस दौरान अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने सफल रहेंगे। अपनी वाणी के बल पर ही आप कोई बड़ी डील हासिल कर सकते हैं। वहीं इस दौरान व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। वहीं इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और केतु का संयोग वृश्चिक राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आपको अपने बड़ा भाई बहन का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य और केतु की युति धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही करियर के लिहाज से भी सूर्य केतु आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। वहीं जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको इस समय कोई पद मिल सकता है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024