Nakshatra transit Sun and Ketu: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  ग्रहों के राजा सूर्य और छाया ग्रह केतु एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य-केतु का नक्षत्र परिवर्तन 06 जुलाई को होगा। सूर्य 06 जुलाई को मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। केतु 06 जुलाई को ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। इस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 महीने बाद चंद्र की राशि में बनेगा पावरफुल लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और केतु का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा कमाने और नई योजनाएं लागू करने का है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य और केतु का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। इस अवधि में आप लोगों को काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं यह समय आपके रिश्तों में सुधार और नए संबंधों की शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा, और मैरिड लाइफ अच्छी हो जाएगी। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और केतु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा। यह समय संपत्ति खरीदने या वाहन लेने के लिए भी शुभ है। जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लेखन, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान नई परियोजनाएं शुरू करने या निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी इस समय इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025