Surya Dev Transit In Dhanu Zodiac: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव का 16 दिसंबर को धनु राशि (Surya Transit In Dhanu) में गोचर होने जा रहे हैं। जिसके बाद खरमास की भी शुरुआत हो जाएगी। मतलब मांगलिक कार्य एक महीने तक रुक जाएंगे। आपको बता दें कि जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य देव उच्च के या शुभ स्थित होते हैं। उस व्यक्ति को समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही समाज में उनका वर्चस्व बना रहेगा। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको सूर्य सफलता दिलाते हैं। सूर्य देव के सकारात्मक होने से व्यक्ति के अंदर जबरदस्त आत्मविश्वास होता है। आइए जानते हैं सूर्य का गोचर (Surya Transit In December) किन राशियों को लाभकारी साबित हो सकता है…
सिंह राशि ( Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आप बेरोजगार हैं, तो आपको नौकरी लगने के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको सफलता मिल सकती है। किसी पद की भी प्राप्ति हो सकती है। इसलिए प्रयास करते रहें। वहीं व्यापार में भी अच्छा धनलाभ हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। जिसे साहस- पराक्रम और भाई- बहन का स्थान माना जाता है। इसलिए यह गोचर आपको करियर और बिजनेस के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनको विदेश जाने का मौका अभी मिल सकता है। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय अच्छा है। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो आप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। मतलब कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न स्थान मेंं गोचर कर रहे हैं। इसलिए जो लोग सरकारी नौकरी, प्रशासन लाइन में हैं, उनको शुभ साबित हो सकता है। वहीं राजनीति से जुड़े लोग हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं भाग्येश आपके लग्न में होंगे इसलिए भाग्य की वृद्धि हो सकती है। साथ ही रुके हुए काम बन सकते हैं।