Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को क्रूर ग्रह की संज्ञा दी गई है। साथ ही सूर्य देव लगभग एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 24 घंटे वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में सूर्य देव के गोचर असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी का इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य देव का गोचर कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सुख और प्रापर्टी के भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द ही अच्छा अवसर मिल सकता है। वहीं इस समय आपको माता के द्वारा धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं माता की सेहत में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी, और जॉब में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। इस दौरान प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का गोचर कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए-नए माध्यम बन सकते हैं। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। नए लेन-देन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025