Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आत्मा के कारक सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। उन्हें आत्मा, पद- प्रतिष्ठा, शक्ति , स्वास्थ्य, पिता, सरकार, अहंकार, नेतृत्व, उच्च पद आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलती है। बता दें कि 16 तारीख को सूर्य मंगल की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर पहले से ही बुध, मंगल विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही योग के साथ-साथ सूर्य कर्क राशि में विराजमान गुरु के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। गुरु-सूर्य के संयोग से बना नवपंचम राजयोग कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। नौकरी-बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें किन राशि के जातकों को मिल सकता है किस्मत का साथ….

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु और सूर्य 17 नवंबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर एक-दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस समय गुरु कर्क राशि में विराजमान होंगे।

18 नवंबर से इन राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ, बुध-यम बनाएंगे त्रिएकादश योग, मिलेगा पौसा-शोहरत

तुला राशि (Tula Zodiac)

देवगुरु बृहस्पति दशम भाव में और धन भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि करियर की दृष्टि से काफी अनुकूल रहने वाली है। इस राशि के जातकों अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र के माध्यम से आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है।  इसके साथ ही आत्मविश्वास, आत्मबल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। ज्ञान में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। ये अवधि छात्रों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है। सरकार की ओर से धन मिल सकता है। कोई सरकारी प्रोजेक्ट मिलने के भी योग बन रहे हैं। गुरु सूर्य के नवपंचम राजयोग से प्रमोशन के साथ नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं। वाहन, भूमि, प्रॉपर्टी आदि खरीद पाने में सफल हो सकते हैं। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु-सूर्य का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के छठे भाव के स्वामी होकर सूर्य भाग्य भाव में गोचर करें। इसके अलावा गुरु की बात करें, तो पंचम भाव में विराजमान है। ऐसे में वह दशम यानी केंद्र भाव के स्वामी होकर पंचम यानी त्रिकोण भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में वह केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी इस राशि में निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही इस राशि में शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। उनकी दृष्टि करियर भाव में पड़ रही है। वहीं गुरु की दृष्टि दूसरे भाव में पड़ रही है ऐसे में ज्ञान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में रुके काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से जिस काम में प्रयास कर रहे थे, तो अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। उदासी और निराशा से निजात मिल सकती है। कोर्ट कचहरी या फिर पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों में राहत मिल सकती है। धन संचय कर पाने में सफल होंगे। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य-गुरु का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु और पंचम भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी अच्छी जाने वाली है। करियर के क्षेत्र में भी अच्छा खास लाभ मिल सकता है। सूर्य के धन भाव का स्वामी होने के कारण इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सरकारी कामों में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सरकार से जुड़े कामों में काफी धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा राजनीति, शासन-प्रशासन से जुड़े जातकों को इस अवधि में काफी लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। 

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।