Surya Guru Yuti 2025, Guru Aditya Yoga 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसके अंदर आने वाले हर एक ग्रह का अपना-अपना महत्व और प्रभाव राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। इनसे से ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है। लेकिन जून माह में होने वाली सूर्य की युति काफी महत्वपूर्ण मानी जाती रही है, क्योंकि ये युति देवताओं के गुरु बृहस्पति के साथ हो रही है। दरअसल, गुरु बृहस्पति एक राशि में करीब एक साल रहते हैं। ऐसे में एक पूरा राशि चक्र करने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। 14 मई को गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं दूसरी ओर सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे सूर्य और गुरु की युति होगी, जिससे गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। 12 साल बाद सूर्य-गुरु के नजदीक आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के तीसरे भाव में गुरु-सूर्य की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास की तेजी से वृद्धि होने वाली है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में कई धार्मिक यात्राएं हो सकती है। भाई-बहनों के साथ-साथ मित्रों का पूरा सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी और प्रेम बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ खूब खुशियां आ सकती है। किसी मांगलिक काम या फिर शुभ काम में भाग ले सकते हैं। व्यापार में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है और उसका तेजी से विस्तार हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और भविष्य के लिए भी बचत कर पाने में सफल होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-सूर्य की युति अनुकूल साबित हो सकती है। इस राशि के लग्न भाव में ये युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अनुकूल साबित हो सकता है। आपको नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी काफी लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा व्यापार में योजना बना कर काम करने से आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार को लेकर आप कई यात्राएं कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। सामाजिक तौर पर काफी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में सूर्य-गुरु की युति नवम भाव में हो रही है। दोनों शुभ ग्रहों का भाग्य के भाव में होने से इस राशियों की किस्मत चमक सकती है। परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। विदेशी स्रोतों के माध्यम से काफी लाभ कमा सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राओं के माध्यम आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठ सकता है। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों के लिए गुरु आदित्य योग भाग्यशाली हो सकता है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते है। बेरोजगारों को भी खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आमदनी के की स्त्रोत खुल सकते है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। रिश्ता अच्छा चलने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। जीवन में खुशियों की अपार बढ़ोतरी हो सकती है।
मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।