Surya Guru Ka Kendra Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती है। बता दें कि होली के पहले यानी 2 मार्च को रात 9 बजकर 45 मिनट पर सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। होली से पहले इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब 2 ग्रह एक दूसरे से 90 डिग्री पर हो या फिर चौथे और 10वें स्थान पर हो, तो केंद्र योग होता है। केंद्र योग के दौरान शनि और सूर्य दोनों की कुंभ राशि में विराजमान होंगे। इसके साथ ही गुरु वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

गुरु-सूर्य का केंद्र योग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए पदोन्नति हो सकती है और आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगार साबित हो सकती है, जिससे आपको खूब मुनाफा हो सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही चिताएं, मुश्किलें अब समाप्त हो सकती है। तरक्की के खूब योग  मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी केंद्र योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को बच्चों की प्रगति देखने को मिलेगी, जिससे आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। आपको कई उपलब्धि भी मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही कड़ी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। परिवार या फिर किसी दोस्त के मांगलिक काम में भाग ले सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। स्टॉक मार्केट में निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही बुध चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में प्रवेश कर गए हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।