Shadashtak Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है, जिससे 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर देखने को मिल जाता है। नवग्रह में सूर्य को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर देवताओं के गुरु बृहस्पति करीब 1 साल बाद राशि परिवर्तन करते है, जो पूरा राशि चक्र करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में दोनों ही शुभ ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण नए साल 2025 में षडाष्टक नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। आमतौर पर षडाष्टक को महा विनाशकारी  योग माना जाता है। लेकिन इस शुभ ग्रहों के एक-दूसरे से 150 डिग्री का अंतर होने से नए साल में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं सूर्य-गूरु का बना षडाष्टक राजयोग किन राशियों की चमका सकता है नए साल 2025 में किस्मत…

ज्योतिष शास्त्र रे अनुसार,जब दो ग्रह 150 डिग्री के अंतर पर हो या एक दूसरे से 6 या 8 वें स्थान में हों तो षडाष्टक योग होता है। यह योग काफी कष्टकारी होता है। लेकिन कई बार ये सकारात्मक प्रभाव भी डालता है। गुरु और सूर्य की बात करें, तो एक-दूसरे से 150 डिग्री के अंतर में स्थिति रहेंगे। ऐसे में षडाष्टक योग कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब मुनाफा मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई रणनीति काफी कारगर साबित हो सकती है। सट्टेबाजी के द्वारा काफी लाभ कमा सकते हैं। नए साल में आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही धन की बचत भी कर लेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। रिश्ते में मजबूती देखने को मिलेगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं। आप किसी काम में अधिक मेहनत कर रहे हैं, तो नए साल 2025 में आपको खूब लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप काफी उत्साहित नजर आ सकते हैं। आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी, जिससे आप की प्रोजेक्ट में सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन  इससे आपको सकारात्मक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी जाने वाली है और बचत करने में भी कामयाब होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं। सूर्यदेव की कृपा से आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि आप थोड़ा दबाव झेल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय जाने वाला है। संतान की ओर से थोड़ा तनाव कम हो सकता है। नए साल में आपके जीवन में कोई गुड न्यूज दस्तक दे सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

साल के अंत में सूर्य और शनि की केंद्र दृष्टि बना रहे हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024