Ardh Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा और गुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। ज्योतिष में ये दोनों ही ग्रह काफी शुभ और महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों के साथ आने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भाग्य का साथ मिलने के साथ पद-सम्मान, धन-संपत्ति, ज्ञान-बुद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि इस समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान है। वहीं गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। दोनों ही ग्रह लगातार अपनी गति से चल रहे हैं और 25 अप्रैल को अर्धकेंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। गुरु-सूर्य के द्वारा इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में जिन्हें किस्मत का साथ मिल सकता है…
12 साल बाद बुध-गुरु की होगी युति, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग काफी लकी साबित हो सकता है। इस राशि में लग्न भाव में गुरु और द्वादश भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। गुरु की कृपा से मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी अर्धकेंद्र योग काफी फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में आप परिवार या दोस्तों के साथ धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं या फिर धर्म-कर्म के मामलों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उनके काम की सराहना मिल सकती है। इसके साथ ही स्ट्रॉक, ट्रेड से जुड़े व्यापार में आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी अर्धकेंद्र राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। इस राशि में सूर्य कर्म भाव में विराजमान है, जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आपके पदोन्नति के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रतिद्वंद्वी या शत्रु को कड़ी टक्कर दे पाने में सफल हो सकते हैं। हर काम में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी के कई दरवाजे खुल सकते हैं। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में