Triple Rajyog 2025। Tri Grahi Yog, Budhaditya Rajyog, Guru Aditya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह के राजा सूर्य को माना जाता है। पिता, आत्मा के कारक सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में प्रवेश करते ही सूर्य ट्रिपल राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। दरअसल, मिथुन राशि में पहले से ही गुरु और बुध विराजमान है। ऐसे में तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही, बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। इन राजयोगों का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 15 जून को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 16 जुलाई तक यहीं रहेंगे। ऐसे में गुरु आदित्य योग 16 जुलाई तक बना रहेगा। ऐसा संयोग 12 साल के बाद बन रहा है। इसके साथ ही मिथुन राशि में बुधादित्य योग 22 जून तक बना रहेगा, क्योंकि इसके बाद ग्रहों के युवराज बुध कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में सूर्य ट्रिपल राजयोग यानी त्रिग्रही, बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। आत्म विश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही कई परेशानियां समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि के योग बन रहे हैं। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसे आप बखूबी निभा सकते हैं। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। प्रतियोगी या अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के एकादश भाव में त्रिग्रही, बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही शादी में चली आ रही अड़चन समाप्त हो सकती है और विवाह तय हो सकता है। आप कई शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पत्र में आ सकते हैं। आमदनी के की स्त्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।  व्यापारियों को भी काफी लाभ मिल सकता है। भाई-बंधुओं के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए ट्रिपल राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नवम भाव में गुरु, बुध और सूर्य की युति हो रही है, जिससे इस राशि के जातकों के जीवन में काफी हद तक अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।  आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। गुरु के कारण बुध भी इस राशि के जातकों को खुशियां दे सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। इसके साथ ही कामों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। कई कार्यों में आप धन का दान कर सकते हैं। सरकार और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। 

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )
शनि के गोचर का मिथुन राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का कर्क राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें