Surya Grahan or Solar Eclipse October 2024 Date and Time in India: साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन आश्विन मास की अमावस्या तिथि भी है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है। साल का ये सूर्य ग्रहण काफी खास होने वाला है। लेकिन रात के समय होने के कारण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है।

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Time in India: Check Here

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय सूर्यदेव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। जहां पर केतु के साथ युति कर रहे हैं। ये सूर्य ग्रहण काफी खास है, क्योंकि ग्रहण के समय आसमान में एक ‘Ring Of Fire’ यानी आग का छल्ला दिखाई देगा। आइए जानते हैं ग्रहण का समय से लेकर हर एक जानकारी…

 इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024 Date)

बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 2 अक्टूबर 2024 को रात 9 बजकर 13 मिनट से आरंभ होगा, जो 3 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे 3 मिनट की होगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि यानी सर्व पितृ अमावस्या पर लगेगा।  रात के समय होने के कारण ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण 2024 सूतक काल (Surya Grahan 2024 Sutak Kaal)

बता दें कि सूर्य ग्रहण आरंभ होने से करीब 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कामों की मनाही होती है। लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण रात के समय हो रहा है, जो भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण

बता दें कि साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होंगे। भारत के अलावा  यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों के अलावा आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर (Surya Grahan 2024 Rashifal)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे, जहां पर पहले से बुध और केतु विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही योग के साथ बुधादित्य योग और सूर्य-केतु की युति हो रही है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। बता दें कि सूर्य ग्रहण का दिन वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर मेष, मिथुन और कर्क के राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि इन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024