Surya Grahan in India, Sutak Kaal, Surya Grahan Kab Se Kab Tak Lagega, September Solar Eclipse LIVE Updates: वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण चाहे कहीं भी लगे, इसका असर प्रकृति और जीवन पर अवश्य पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है। वहीं, आपको बता दें कि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि यह ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा, इसका सूतक काल क्या रहेगा, किन राशियों पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। यहां जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़े हर एक अपडेट्स….

सूर्य ग्रहण पर सूतक काल। सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातेंसूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है ? (Surya Grahan Kab Hai)

पंचांग के मुताबिक, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, आश्विन अमावस्या को पड़ेगा। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी रहेगी और इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी।

किस समय लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Timing 2025)

बता दें कि 21 सितंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा।

Live Updates
19:01 (IST) 20 Sep 2025

सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या को लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इसका श्राद्धकर्म पर कोई प्रभाव नहीं होगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही, श्राद्धकर्म दिन में संपन्न हो जाता है, जबकि ग्रहण रात में लगेगा।

18:35 (IST) 20 Sep 2025

2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026)

वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को पड़ेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें सूर्य आसमान में “रिंग ऑफ फायर” के रूप में नजर आएगा। यह अद्भुत खगोलीय घटना लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक देखने को मिलेगी।

18:15 (IST) 20 Sep 2025

सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर? (Surya Grahan 2025 Rashifal)

बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन ज्योतिषी के मुताबिक देश-दुनिया पर देखने को मिलने वाला है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि में विराजमान है। ऐसे में मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशियों को ग्रहण का साइड इफेक्ट झेलना पड़ेगा। मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इन पर ग्रहण का कोई नकारात्मक असर नहीं होगा।

18:13 (IST) 20 Sep 2025

कब शुरू होता है सूतक काल? (Surya Grahan 2025 Sutak Kaal)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक काल आरंभ हो जाता है। इस दौरान कई शुभ कार्यों पर रोक होती है। लेकिन 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

17:42 (IST) 20 Sep 2025

सूर्य ग्रहण के समय सूर्य किस राशि में होगा? ( Surya Grahan 2025 Time LIVE)

साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या को लग रहा है और सूर्य ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान होंगे।

17:18 (IST) 20 Sep 2025

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? (Solar Eclipse 2025)

यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिण महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, नॉरफ़ॉक द्वीप, आइलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन और न्यूजीलैंड आदि देशों में नजर आएगा।

17:04 (IST) 20 Sep 2025

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण ? (Solar Eclipse Visible In India)

बता दें कि सितंबर में लगने वाला दूसरा और आखिरी ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है, जो भारत में नजर नहीं आएगा।

17:04 (IST) 20 Sep 2025

कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Timing 2025)

बता दें कि 21 सितंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा।

16:54 (IST) 20 Sep 2025

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2025 कब? (Surya Grahan 2025 Time LIVE Updates)

बता दें कि इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है।