Surya Grahan in India, Sutak Kaal, Surya Grahan Kab Se Kab Tak Lagega, September Solar Eclipse Updates: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह आंशिक ग्रहण होगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण चाहे कहीं भी लगे, इसका असर प्रकृति और जीवन पर अवश्य पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है। वहीं, आपको बता दें कि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि यह ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा, इसका सूतक काल क्या रहेगा, किन राशियों पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। यहां जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़े हर एक अपडेट्स….
सूर्य ग्रहण पर सूतक काल। सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें। सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है ? (Surya Grahan Kab Hai)
पंचांग के मुताबिक, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, आश्विन अमावस्या को पड़ेगा। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी रहेगी और इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी।
किस समय लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Timing 2025)
बता दें कि 21 सितंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा।
कब लगता है सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025)
खगोल शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो सूर्य की किरणें पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाती हैं। इस समय चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। जहां-जहां यह छाया पहुंचती है, वहां सूर्य पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है या आंशिक/वलयाकार रूप में दिखाई देता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
किस समय लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Timing 2025)
बता दें कि 21 सितंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा।
सूर्य ग्रहण पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय (Surya Grahan 2025 Upay)
मेष राशि - हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि - मां लक्ष्मी की पूजा सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।
मिथुन राशि - तुलसी पर जल चढ़ाएं।
कर्क राशि - दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
सिंह राशि - गेहूं दान करें।
कन्या राशि - दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
तुला राशि - मीठा भोजन बांटें।
वृश्चिक राशि - रुद्राभिषेक करें।
धनु राशि - विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि - शनि मंत्र का जप
कुंभ राशि - दान करें।
मीन राशि - शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? (Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Na Kare)
आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन कार्यों से बचना चाहिए...
कब लगता है सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025)
खगोल शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो सूर्य की किरणें पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाती हैं। इस समय चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। जहां-जहां यह छाया पहुंचती है, वहां सूर्य पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है या आंशिक/वलयाकार रूप में दिखाई देता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan 2025 LIVE)
भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत आज रात 11 बजे से होगी। इसका मध्य चरण 22 सितंबर की सुबह 1:11 बजे रहेगा और ग्रहण का समापन सुबह 3:23 बजे होगा।
सूर्य ग्रहण में न करें ऐसी गलतियां (Surya Grahan 2025 LIVE)
सूर्य ग्रहण को सीधे नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें आंखों के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इसलिए इसे हमेशा विशेष सुरक्षा चश्मा या फिल्टर का इस्तेमाल करके ही देखें।
सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें (Surya Grahan 2025 LIVE)
हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है। मान्यता है कि ग्रहण लगने के समय सभी देवी-देवता कष्ट में रहते हैं और वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। ऐसे में ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले घर और मंदिर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। फिर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। इसके बाद स्नान करके विधिवत देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए।
आज सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा? (Surya Grahan 2025 LIVE)
21 सितंबर की रात को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस समय सूर्य कन्या राशि में स्थित रहेंगे और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होगा। खास बात यह है कि कन्या राशि में सूर्य के साथ-साथ चंद्रमा और बुध भी रहेंगे।
सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग (Surya Grahan 2025 LIVE)
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या को लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इसका श्राद्धकर्म पर कोई प्रभाव नहीं होगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही, श्राद्धकर्म दिन में संपन्न हो जाता है, जबकि ग्रहण रात में लगेगा।
सूर्य ग्रहण 2025 का समय (Surya Grahan 2025 LIVE)
भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत आज रात 11 बजे से होगी। इसका मध्य चरण 22 सितंबर की सुबह 1:11 बजे रहेगा और ग्रहण का समापन सुबह 3:23 बजे होगा।
कब लगता है सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025)
खगोल शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो सूर्य की किरणें पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाती हैं। इस समय चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। जहां-जहां यह छाया पहुंचती है, वहां सूर्य पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है या आंशिक/वलयाकार रूप में दिखाई देता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का प्रभाव (Surya Grahan 2025 LIVE)
21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसी कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसलिए इस दिन बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए किसी प्रकार के विशेष नियम लागू नहीं होंगे। आप अपने रोजमर्रा के कार्यों को सामान्य रूप से कर सकते हैं। पूजा-पाठ, खान-पान और अन्य दैनिक गतिविधियों पर इस ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ेगा।
किन देशों में नजर आएगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025 LIVE)
यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिण महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, नॉरफ़ॉक द्वीप, आइलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन और न्यूजीलैंड आदि देशों में नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण के समय सूर्य किस राशि में होगा? ( Surya Grahan 2025 Time LIVE)
साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या को लग रहा है और सूर्य ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान होंगे।
कितने बजे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Timing 2025)
आज यानी 21 सितंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2025 आज (Surya Grahan 2025 Time LIVE Updates)
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है।
सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या को लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इसका श्राद्धकर्म पर कोई प्रभाव नहीं होगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही, श्राद्धकर्म दिन में संपन्न हो जाता है, जबकि ग्रहण रात में लगेगा।
2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026)
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को पड़ेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें सूर्य आसमान में “रिंग ऑफ फायर” के रूप में नजर आएगा। यह अद्भुत खगोलीय घटना लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक देखने को मिलेगी।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर? (Surya Grahan 2025 Rashifal)
बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन ज्योतिषी के मुताबिक देश-दुनिया पर देखने को मिलने वाला है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि में विराजमान है। ऐसे में मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशियों को ग्रहण का साइड इफेक्ट झेलना पड़ेगा। मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इन पर ग्रहण का कोई नकारात्मक असर नहीं होगा।
कब शुरू होता है सूतक काल? (Surya Grahan 2025 Sutak Kaal)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक काल आरंभ हो जाता है। इस दौरान कई शुभ कार्यों पर रोक होती है। लेकिन 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण के समय सूर्य किस राशि में होगा? ( Surya Grahan 2025 Time LIVE)
साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या को लग रहा है और सूर्य ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान होंगे।
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? (Solar Eclipse 2025)
यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिण महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, नॉरफ़ॉक द्वीप, आइलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन और न्यूजीलैंड आदि देशों में नजर आएगा।
क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण ? (Solar Eclipse Visible In India)
बता दें कि सितंबर में लगने वाला दूसरा और आखिरी ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है, जो भारत में नजर नहीं आएगा।
कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Timing 2025)
बता दें कि 21 सितंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2025 कब? (Surya Grahan 2025 Time LIVE Updates)
बता दें कि इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है।
