Surya Grahan 2025 Horoscope: साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे से आरंभ हो रहा है। ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा, क्योंकि इसकी छाया यहां दिखाई नहीं देगी। इसलिए गर्भवती महिलाओं या किसी अन्य को इसके नकारात्मक असर से डरने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन राशियों पर ग्रहों का प्रभाव विश्व स्तर पर जरूर पड़ेगा। ये ग्रहण आश्विन अमावस्या पर लग रहा है। इस दिन सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। इसके साथ ही कन्या राशि में चंद्रमा और बुध भी विराजमान है। इसके साथ ही मीन राशि में बैठे शनि की दृष्टि भी पड़ रही है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान 12 राशियों के जीवन में कैसा दिखेगा प्रभाव…
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण काफी लाभकारी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के पंचम भाव में चंद्र-सूर्य का योग और द्वितीय भाव में बृहस्पति का होना अच्छा परिणाम देगा। इस राशि के जातकों को धन वृद्धि होने के साथ शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही शिक्षा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण सुख-चैन को प्रभावित कर सकता है और माता-पिता को संतान को लेकर चिंता हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण भाग्य और धन स्थान मजबूत होंगे। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि
इस राशि में डबल प्रभाव वाला सूर्य ग्रहण है, क्योंकि इस समय उनकी ढैया भी चल रही है और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पर केतु-चंद्रमा का ग्रहण योग बनेगा।
कन्या राशि
इस राशि में भी सीधा ग्रहण पड़ रहा है, जो अशुभ है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सतर्क रहने की जरूरत है। धन हानि के साथ दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण द्वादश भाव में बन रहा है, जो नुकसान और मानसिक अशांति का कारण हो सकता है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा भ्रम की स्थिति हो सकती है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कई मायनों में लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है।
धनु राशि
इस राशि के लिए सूर्य ग्रहण लकी हो सकता है। इस राशि वालों के लिए नवम पंचम राजयोग और बृहस्पति-मंगल का सकारात्मक प्रभाव रहेगा।
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण कोई नुकसान नहीं होने के योग बन रहे हैं। मंगल का दशम भाव में होना इन्हें शक्ति और सफलता देगा।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह अष्टम भाव में चंद्रमा के कारण तनाव, चिंता और अस्थिरता ला सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को रोगों को लेकर परेशान हो सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण दांपत्य जीवन में विवाद और कलह की संभावना रहेगी। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।