Surya Grahan 2022: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने रहा है। लेकिन ये सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल को वैशाख मास की अमावस्या तिथि है। यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनिचरी अमावस्या का भी योग बन रहा है। जिस दिन शनि देव की पूजा का मुख्य विद्यान होता है। इसलिए यह ग्रहण ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योकि शनि ग्रह सूर्य देव के ही पुत्र हैं। लेकिन आप में दोनों में शत्रुता का भाव है। आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। साथ ही ग्रहण मेष राशि में लगेगा। जिस पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है।

ज्योतिष पंचाग के मुताबिक यह ग्रहण भारत में अदृश्य रहेगा और ना ही इसका सूतक काल माना जाएगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण- पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। इस ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको यह ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृषभ राशि: वृष राशि वालों के लिए ये ग्रहण बहुत शुभ रहने वाला है। इस ग्रहण से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही अधूरे काम बन सकते हैं। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य  में फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और ऐसा करना इस दौरान आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

कर्क राशि: आपके लिए भी ये ग्रहण आशातीत सफलता देने वाला हो सकता है। इस दौरान आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपकी कार्यस्थल और समाज में आपकी छवि अच्छी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी कार्य करने की शैली में निखार आ सकता है जिससे आपके आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। ये ग्रहणकाल आपके भाग्य को भी मजबूत कर सकता है। साथ ही अपनी योग्यताओं को साबित करने के लिए आगे बढ़ कर किसी भी नई चुनौती का समाधान करने की ज़िम्मेदारी ले सकते हैं।

धनु राशि: आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों में भी ये ग्रहण शुभ और फलदायक होगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका धन कही अटका हुआ है तो आपको धन प्राप्त हो सकता है।