Surya Grahan 2026 Date, Time In India (कब है सूर्य ग्रहण 2026): सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसे वैज्ञानिक के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी खास माना जाता है। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को लगने वाला है। 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण वलयाकार होगा, जिसे आमतौर पर रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस अवधि में सूर्य कुंभ राशि में विराजमान होंगे और राहु के साथ युति कर रहे होंगे, जिससे ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई देगा कि नहीं? इसके साथ ही जानें सूतक काल का समय सहित अन्य जानकारी…
कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 2026( First Solar Eclipse 2026)
सूर्य ग्रहण की शुरुआत (आंशिक चरण): शाम 3:26 बजे
वलयाकार चरण की शुरुआत: शाम 5:12 बजे
ग्रहण का चरम/पीक समय: शाम 5:42 बजे
ग्रहण की समाप्ति: शाम 7:57 बजे
भारत के अलावा कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका के कुछ हिस्सों, अटलांटिक महासागर, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मोजम्बीक, मॉरीशस, अंटार्कटिका सहित तन्जानिया और दक्षिण अमेरिकी देशों में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा कि नहीं?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाते हैं। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद होने के साथ दैनिक धार्मिक कार्यों में पाबंदी लग जाती है। इसके बाद ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करने के साथ मंदिरों में गंगाजल आदि छिड़कर फिर से शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहम भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
साल 2026 में कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण (Kab Hai Chandra Grahan 2026)
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 22 मिनट से ये आरंभ होगा। ये भारत में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 1 घंटा 31 मिनट की होगी।
साल में कितने लगेंगे ग्रहण?
बता दें कि साल 2026 में कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें से 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हर ग्रहण की तारीख, समय जानने के लिए लिंक में क्लिक करें- 2026 में कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? इस वर्ष लगेंगे कुल 4 ग्रहण, जानें तिथियां
साल के पहले सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर (Surya Grahan 2026 Horoscope)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है। लेकिन सूर्य का राहु के साथ युति से बना ग्रहण योग 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालेंगे। सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मकर राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। इस राशि के जातकों को थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव के साथ-साथ घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। सेहत पर बुरा असर देखने को मिलने वाला है। पैसों को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
सूर्य का रत्न माणिक पहनना काफी लाभकारी माना जाता है। लेकिन कब कैसे और क्यों पहनना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसके अलावा असली और नकली माणिक्य की पहचान करना भी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कहीं आप नकली माणिक्य तो नहीं पहन रहे हैं? जानें असली रत्न की पहचान, लाभ और धारण करने की सही विधि
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
