Surya Grahan 2025 Date and Time: सूर्य ग्रहण का समय हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण और अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं और बहुत से नियमों का पालन करना पड़ता है। सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिरों के द्वार भी बंद कर दिए जाते हैं। आपको बता दें कि साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज से ठीक 42 दिन बाद लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रहण आंशिक होगा। यानी कि चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ही ढक पाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? इसके साथ ही जानिए इसका सूतक काल।

2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब? (Surya Grahan 2025 Date and Time)

ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक, 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को होगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसका मतलब है कि सूर्य का पूरा हिस्सा चंद्रमा से ढका हुआ नहीं रहेगा। यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, एशिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे समाप्त हो जाएगा।

सूतक काल के नियम (Sutak Kal Ke Niyam)

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का बहुत महत्व होता है। सूतक काल वह समय होता है जब ग्रहण के असर का प्रभाव बढ़ जाता है। चंद्र ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत ग्रहण से 9 घंटे पहले होती है, जबकि सूर्य ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत 12 घंटे पहले होती है। इस दौरान हमें घर के पानी के बर्तनों, दूध और दही में तुलसी की पत्तियां डालनी चाहिए, ताकि नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके। इसके अलावा, इस समय खाने-पीने से भी बचना चाहिए क्योंकि ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है।

सूर्य ग्रहण क्यों होता है?

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता। इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं – आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण। जब ये ग्रहण भारत में दिखाई देते हैं, तो सूतक काल के नियम लागू होते हैं और कई चीजों का सेवन भी वर्जित हो जाता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।