Solar Eclipse 2024 Effects on Pregnant Ladies Surya Grahan: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है। यह खगोलीय घटना दुनियाभर के लिए काफी खास है। लेकिन यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होने के कारण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें ये सूर्य ग्रहण 29 मार्च को बाद दोपहर 2:21 से शुरू होगा और शाम 6:14 पर खत्म होगा। भारत में न दिखने के कारण गर्भवती महिलाओं पर सीधा असर नहीं होगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए ख्याल…

गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक नाजुक समय होता है। जिसमें मां के साथ-साथ बच्चे के स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में ग्रहण आदि होने पर उनका अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। भारत में सूर्य ग्रहण न होने के कारण सूतक काल न मान्य होगा और न ही गर्भवती महिलाओं के जीवन पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में महिलाएं बिना किसी चिंता के अपने खानपान का ध्यान रखें।

सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

ग्रहण के समय न करें ये गलती

अगर आप ऐसी जगह रहती हैं, जहां पर सूर्य ग्रहण हैं, तो उसे बिल्कुल भी न देखें। कोशिश करें कि इस अवधि में घर के अंदर रहें।

ग्रहण के समय इन चीजों से रहें दूर

सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें जैसे सुई, चाकू, कैंची आदि बिल्कुल भी साथ में रखें। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सूर्य ग्रहण के समय न लें तनाव

सूर्य ग्रहण के समय सोच-सोचकर महिलाओं को काफी तनाव हो जाता है। ऐसे में वह गहरी-गहरी सांस लें और बेकार की चिंता न करें।

सूर्य ग्रहण के बाद करें ये काम

ग्रहण के बाद गर्भवती महिलाओं को पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए, जिससे मां के साथ-साथ बच्चे भी नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहें और किसी भी प्रकार का ग्रहण दोष न लगें।

दान करना शुभ

सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या के दिन है। ऐसे में दान देने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी। इसलिए सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद दान अवश्य देना चाहिए।

ग्रहण के समय करें जाप

सूर्य ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए सूर्य मंत्र के साथ अन्य मंत्रों का जाप करना शुभ हो सकता है।

अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक