Surya Grahan 2025 Lucky Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण को बहुत खास माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ, शुभ कार्य और भोजन करने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। पहला चंद्र ग्रहण होली पर लग चुका है, और अब जल्द ही साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान शनि देव भी मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे कुछ दुर्लभ और शुभ संयोग बनने वाले हैं। यूं तो इस ग्रहण का असर सभी 12 राशि वाले जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद लकी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। इसकी शुरुआत दोपहर 2:20 बजे होगी और यह शाम 6:16 बजे समाप्त होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन इसका असर राशियों पर पड़ सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि वाले जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ सकती है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश यात्रा के भी अच्छे योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण बहुत शुभ रहेगा। इस दौरान अचानक धन लाभ होने की संभावना है। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। अगर आप घर या संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग बेहद शुभ रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। सैलरी बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, किसी पुराने निवेश से बड़ा फायदा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के संकेत हैं।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।