Surya Grahan 2025 Ka Rashiyon Par Prabhav: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, रविवार को लगने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है और इसी दिन पितृपक्ष का समापन भी हो जाएगा। ऐसे में इस दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार अमावस्या के दिन लगने वाला यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में घटित होगा। ऐसे में माना जा रहा है कुछ राशियों पर इस ग्रहण का अशुभ परिणाम देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी वो राशियां है…

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि वालों को इस समय सबसे ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ज्योतिष के अनुसार इस अवधि में अचानक आर्थिक नुकसान हो सकता है। निवेश में हानि की संभावना है, इसलिए पैसे के लेन-देन से बचें। व्यापार में बड़े सौदों से फिलहाल दूरी बनाकर रखें। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है। निजी जीवन में भी टकराव की स्थिति बन सकती है। घर का माहौल अशांत रह सकता है। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से परहेज करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण आर्थिक मामलों में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बड़ा नुकसान करा सकता है। मानसिक तनाव और थकान भी महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को शांत रखें और ध्यान लगाएं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए साल का यह आखिरी ग्रहण शुभ नहीं है। इस दौरान काम का प्रेशर बढ़ सकता है। व्यापारियों को कुछ मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। इस समय किसी भी बड़े डिसीजन पर पहुंचने से पहले सोच विचार कर लें। गलत निर्णय से कामकाज प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।