Solar Eclipse 2025 Negative Effect: जल्दी ही नया साल 2025 शुरू होने वाला है और ज्योतिष की मानें तो इस वर्ष कुल चार ग्रहण लगने जा रहे हैं, जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं। अगर बात करें सूर्य ग्रहण की तो साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण को ज्योतिष में एक खास घटना माना जाता है। इस समय राहु का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे शुभ कार्य और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि इन कामों को करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण की शुरुआत 29 मार्च को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान इन राशियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
मेष राशि (Mesh Rashi)
सूर्य ग्रहण मेष राशि वाले जातकों जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है। ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहें, वे साजिश कर सकते हैं। गाड़ी धीरे चलाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें। इस दौरान कहीं भी निवेश करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वाले जातकों की करियर में दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग परेशान कर सकते हैं। रोजाना के काम में रुकावटें आएंगी। संतान से मनमुटाव हो सकता है। पैसे और निवेश के मामलों में कोई भी बड़ा फैसला न लें। आर्थिक बचट बिगड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ सकता है। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
मीन राशि (Meen Rashi)
इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अचानक खर्च बढ़ सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट या निवेश शुरू करने से बचें। बड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी दूसरों से हर बात शेयर न करें। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आपके बने बनाए काम पैसों की वजह से बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर वाद-विवाद हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।