Surya Grahan 2025 Date: साल 2025 आरंभ होने के कुछ ही समय बचा है। ऐसे में हर कोई नए साल में पड़ने वाले व्रत, त्योहारों से लेकर अपना भविष्यफल जानने में लगे हुए हैं। ज्योतिषों के अनुसार  साल 2025 काफी खास जाने वाला है, क्योंकि इस साल कई बड़े ग्रहों के स्थान में परिवर्तन होने वाला है। इसके साथ ही साल 2025 में पड़ने वाली खगोलीय घटना ग्रहण की बात करें, तो पहला सूर्य ग्रहण मार्च माह में लगने वाला है। ये एक खगोलीय घटना है। लेकिन ज्योतिष में भी इसका काफी महत्व है, क्योंकि इसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में साफ-साफ पड़ता है। आइए जानते हैं साल 2025 का कब पड़ेगा पहला सूर्य ग्रहण, इसके साथ ही जानें सूतक काल का समय और किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

कब लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025 Date And Time)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 13 मिनट और 45 सेकंड पर समाप्त होगा, जो एक  आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

चैत्र नवरात्रि 2025 पर लगेगा पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025 On Chaitra Navratri)

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च 2025 की शाम 4:27 बजे से आरंभ होगी, जो 30 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025, सोमवार से आरंभ होगी और 7 अप्रैल को समाप्त होगी। ऐसे में सूर्य ग्रहण एक दिन पहले लगने वाला है। सूर्य ग्रहण के समय चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि चल रही होगी।

कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रह 2025? (Solar Eclipse 2025 In India)

बता दें कि साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसके अलावा इस सूर्य ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण 2025 सूतक काल का समय (Solar Eclipse 2025 Sutak Kaal)

बता दें कि जब सूर्य ग्रहण आरंभ होता है, तो उसके 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो ग्रहण समाप्त के साथ खत्म हो जाता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण 2025 राशिफल (Solar Eclipse 2025 Horoscope)

साल का पहले सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मीन राशि में विराजमान होंगे। जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में राहु-सूर्य की युति से ही सूर्य ग्रहण हो रहा है। इसके अलावा इसी दिन कर्मफलदाता शनि भी राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में साल का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन, तुला, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ मिल सकता है।  

दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024