Surya Grahan 2025 (सूर्य ग्रहण 2025 कब है): सितंबर माह काफी खास माना जा रहा है। जहां एक ओर इस माह पितृपक्ष से लेकर शारदीय नवरात्रि पड़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर इस माह चंद्र ग्रहण के अलावा सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। हाल में ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग चुका है, जो ब्लड मून था। ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर आया था, जिसके कारण अगले 6 माह तक 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह जरूर प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं अब इसी माह के अंत में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। आइए जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किस दिन लगने वाला है। इसके साथ ही जानें सूतक काल और भारत में नजर आएगा कि नहीं…

अक्टूबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, धन के दाता शुक्र करेंगे बुध के घर में प्रवेश, आकस्मिक धन लाभ के योग

कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ? (Surya Grahan Kab Hai)

पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आश्विन माह की अमावस्या तिथि यानी  21 सितंबर 2025, रविवार को लगेगा। इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी है। इसके साथ ही अगले दिन से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी।

किस समय लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Timing 2025)

बता दें कि  21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात में करीब 11 बजे आरंभ होगा, जो  देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण ? (Solar Eclipse Visible In India)

सितंबर माह में लगने वाला दूसरा ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसके साथ ही रात के समय लगने के कारण ये भारत में नजर नहीं आएगा।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

भले ही ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिण महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया, नॉरफ़ॉक द्वीप, आइलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन और न्यूजीलैंड आदि देशों में नजर आएगा।

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा कि नहीं? (Surya Grahan 2025 Sutak Kaal)

जब सूर्य ग्रहण लगता है, तो उसके 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो ग्रहण के संग समाप्त हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ, मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है और मंदिरों के भी कपाट बंद हो जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत है। बता दें कि ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसलिए ये भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण के समय सूर्य किस राशि में होगा?

बता दें कि सूर्य ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी  नक्षत्र में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में असर देखने को मिल सकता है। 

सितंबर माह के दूसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल