Surya Grahan 2025 Effect on Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च 2025 काफी खास है। एक ओर जहां होली जैसा पर्व मनाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर 15 दिनों के भीतर ही साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन ये दोनों की ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष के आधार पर इसका असर मानव जीवन और देश-दुनिया में देखने को मिल जाएगा। बता दें कि 14 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है और वहीं 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी 29 मार्च 2025 को दोपहर 14:21 बजे से शाम 06:14 बजे तक रहेगा। इसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के कारण किन राशियों के जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। बता दें कि इस दिन मीन राशि में कई बड़े ग्रह भी विराजमान रहने वाले हैं। बता दें कि इस दिन मीन राशि में सूर्य और राहु के अलावा शुक्र, बुध और चंद्रमा भी लग्न भाव में होंगे। इसके साथ ही कर्मफल दाता शनि द्वादश भाव में विराजमान होंगे। तीसरे भाव में गुरु बृहस्पति, चौथे भाव में मंगल और सप्तम भाव में केतु महाराज विराजमान होंगे। ऐसे में एक साथ इतने ग्रहों का प्रभाव कई राशियों के लिए अच्छा, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

कहां कहां दिखाएं देगा पहला सूर्य ग्रहण 2025?

साल 2025 का पहला खंडग्रास सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ये सूर्य ग्रहण बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र आदि जगहों पर दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण 2025 का राशियों पर प्रभाव (Solar Eclipse 2025 Zodiac Effect)

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आप काफी परेशान नजर आ सकते हैं। आय से अधिक आपका खर्च होगा, जिससे कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। इसलिए अपने खर्चों में थोड़ा सा कंट्रोल रखें, तो बेहतर होगा। इसके अलावा मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना का भी योग बन रहा है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों को भी मानसिक, शारीरिक के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी एक बार फिर उभार मार सकती है। ऐसे में आपके साथ-साथ परिवार के लोग थोड़े परेशान हो सकते हैं। कोई बुरी खबर मिल सकती है। इसलिए आपको खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो किसी भी तरह के शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें, क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी किसी तरह का निवेश या फिर नया व्यापार न आरंभ करें। इससे हानि के अधिक योग बन रहे हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें, तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए खुद के गुस्से को थोड़ा कंट्रोल करके रखें। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने की कोशिश करेंगे, तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। 

होली के बाद मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है, जिससे कई बड़े राजयोगों का निर्माण होने वाला है। ऐसे ही 28 मार्च को मीन राशि में शुक्र, बुध, सूर्य, राहु के साथ चंद्रमा की युति होने वाली है, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक