Surya Grahan 2025 and Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार होली बाद सूर्य ग्रहण और सूर्य- शनि की युति का निर्माण एक साथ होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले 29 मार्च को कर्मफल दाता शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे। वहीं आपको बता दें कि शनि के 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करने के कारण मीन राशि में शनि और ग्रहों के राजा सूर्य की युति भी होगी। इसके साथ ही 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। जिससे सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैंं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य ग्रहण और सूर्य- शनि की युति आप लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपको वाहन या प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आय के नए स्रोत बनने से आमदनी में इजागा हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके माता और ससुराल के लोगों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही कारोबार में धन लाभ की संभावनाएं प्रबल होंगी, साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण और शनि गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस अवधि में आपकी कमाई पहले से दोगुनी होगी। व्यापारियों को इस दौरान लाभ के कई विशेष अवसर मिलेंगे। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंधित यात्राएं कर सकते हैं। वहीं आपकी रूचि इस समय धर्म- कर्म के कार्यों में अधिक रहेगी। वहं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।